GA4-314340326 झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का जन आशीर्वाद महासभा

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का जन आशीर्वाद महासभा

 silli(ranchi)  प्रखंड के आड़ाल नावाडीह पंचायत के तोपा पीड़ी मैदान में बुधवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सिल्ली  के तत्वावधान में  जन आशीर्वाद महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता कार्तिक महतो, संचालन जयराम महतो एवं बलराम महतो ने किया। कार्यक्रम में  आसपास के ग्रामीण महिला, पुरुष शामिल हुए। मुख्य अतिथि संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो एवं  अन्य अतिथियों का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं सभी अतिथियों ने मंच से उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। सभा  को सम्बोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह चुनावी साल है। इस बार का चुनाव क्षेत्रीय मुद्दों एवं स्थानीयता के मुद्दे पर होगी। वर्तमान और पूर्ववर्ती स्थानीय विधायकों ने यहां के क्षेत्रीय समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया है। साथ उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय नीति-नियम को लेकर हमारा संगठन का लड़ाई लगातार जारी है। अब हम राजनीतिक बदलाव को लेकर चुनावी मैदान में भी अपना भागीदारी सुनिश्चितता तय करेंगे। आगामी इस चुनाव को एक आंदोलन के रूप में लड़ा जाएगा जिसमें आप लोगों की भी अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। सभा को संगठन की प्रवक्ता दमयंती मुंडा, पूजा महतो, बेबी महतो, सानिया परवीन, नवीन कुमार महतो, खुदीराम आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सफल आयोजन में खुदीराम महतो, संजीव महतो, गुहीराम महतो,  विरेन्द्र महतो, राजू महतो, भिष्मा महतो , रघु श्वांशी, ध्वनि महतो, आशुतोष  महतो, प्रकाश महतो,जयराम पातर, ललित नायक, कार्तिक, जितेंद्र, जगन्नाथ, सुभाष मुंडा  आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने