GA4-314340326 सीएए कानून लागू होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं  ने मनाया जश्न

सीएए कानून लागू होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं  ने मनाया जश्न

 

Angara(ranch)  भारत सरकार द्वारा पूरे देश में सीएए कानून लागू करने का गोंदलीपोखर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया और जश्न मनाया। मौके पर मिठाइयां बांटी गई, पटाखा छोड़ा गया। इसका नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जैलेंद्र कुमार कर रहे थे। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि सीएए लागू करने से पाकिस्तान अफगानिस्तान, बंगलादेश, ईरान आदि देशों के बहुसंख्यक समाज से प्रताड़ित होकर भारत आए अल्पसंख्यक समाज के करीब तीन करोड़ लोगों को लाभ मिला है। अब ऐसे तीन करोड़ लोग भारत के नागरिक बन गए। यह मोदी सरकार की एक और नीतिगत और क्रांतिकारी निर्णय है। मालूम है कि इन देशों के बहुसंख्यक समाज से प्रताड़ित होकर भारत में हिन्दू, ईसाई, बौद्ध, जैन, सिख सहित अन्य समाज के लोग भारत के विभिन्न प्रान्तों में दशको से शरणार्थी के रूप में रह रहे थे। कानून के अभाव में इनके साथ लगातार अन्याय हों रहा था। लेकिन मोदी सरकार ने इनके दुख को समझा और सीएए कानून बनाया गया। इस मौक़े पर रामसाय मुंडा, शंकर बैठा, नारायण महतो, राजीव कुमार,प्रकाश महतो, संदीप लोहरा, राजेंद्र चौधरी, नीलकंठ चौधरी, बेनीलाल महतो, राजेंद्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم