angara(ranchi) राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को अनगड़ा मंडल व सिकिदिरी भाजपा मंडल की ओर से अनगड़ा प्रखंड मु़ख्यालय के समक्ष एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर विशिष्ट अतिथि रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो व प्रभुदयाल बड़ाईक थे। विरोध प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन अंचल पदाधिकारी अनगड़ा को सौंपा गया। इस अवसर पर अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, अजय महतो, अजय भोगता, सोहरैया बेदिया, कामेश्वर महतो, घनेनाथ महतो, राजेन्द्र महतो, पंचम भोगता, संजय नायक, नंदलाल राम, ओमप्रकाश, बुधराम बेदिया, नरेश साहू, सुनील महतो, मानेश्वर मुण्डा, बन्नू बेदिया, हरिहर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.