GA4-314340326 आजसू पार्टी के ग्रामप्रभारी सम्मेलन में चुनावी तैयारी में जुटने का आहवान

आजसू पार्टी के ग्रामप्रभारी सम्मेलन में चुनावी तैयारी में जुटने का आहवान

angara(ranchi)  सिल्ली विस के जोन्हा प्रक्षेत्र के पांच पंचायतों का ग्राम प्रभारी सम्मेलन रविवार को जोन्हा में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जोन्हा संगठन प्रभारी सह केन्द्रीय सचिव जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा थे। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, ग्राम प्रभारी की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि ग्राम प्रभारी ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता लोकसभा व विधानसभा की चुनावी तैयारी में लग जाएं। अध्यक्षता जोन्हा प्रक्षेत्र अध्यक्ष शंकर मुंडा व संचालन बबलू अंसारी ने किया। इस अवसर पर रामधन बेदिया, जगमोहन बेदिया, धर्मदेव रजवार, संजय कुमार महतो, घासनी देवी, सीताराम साहू, मो. रिजवान, महेंद्र महतो, पंकज गुप्ता, छुटूलाल बेदिया, दीनदयाल बेदिया, डबलू बेदिया, शंकर बेदिया, छुटू मुंडा, कोशीला देवी, प्रमिला देवी, ललिता देवी, रीता देवी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم