GA4-314340326 छह दिवसीय अनगड़ा चैलेंजर्स का समापन, क्रिकेट की चैंपियन बनी सूपा

छह दिवसीय अनगड़ा चैलेंजर्स का समापन, क्रिकेट की चैंपियन बनी सूपा

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) आरएएम एकेडमी द्वारा लुपुंग स्टेडियम में आयोजित छह दिवसीय अनगड़ा चैलेंजर्स स्पोर्ट्स का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। कुल पांच इवेंट का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, विशिष्ट अतिथि डा. अमर कुमार चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, डा. रिझू नायक, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, आजसू पार्टी के वरीय जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भोगता ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का फाइनल खेला गया। संचालन रामसाय मुंडा ने किया। 

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, भाजपा मंडल महामंत्री राजेन्द्र महतो, नीलकंठ चौधरी, रामकृष्ण चौधरी, बनमाली महतो, एकेडमी के अध्यक्ष राजेंद्र महतो, सुनील महतो, संजय नायक, जलेश महतो, अजय महतो, राजेन्द्र मुंडा, साकीर अंसारी, छोटेलाल महतो, अजय भोक्ता, शिवशंकर केशरी, शिवदास गोस्वामी, नरेश साहू, रामपोदो महतो, विशेश्वर चौधरी, सिकंदर अंसारी, अगमलाल महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

महिला फुटबाल की चैंपियन बनी लाल बादशाह तुरूप

क्रिकेट: विजेता सूपा को 15 हजार नकद, उपविजेता लुपुंग को 10 हजार नकद सहित ट्राफी। राजनीतिक दलों के बीच खेला गया क्रिकेट टुर्नामेंट के विजेता अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस पार्टी को 5 हजार नकद, उपविजेता अनगड़ा प्रेस क्लब को 3 हजार नकद सहित ट्राफी प्रदान की गई। वोलीबोल: विजेता सालहन को 5 हजार नकद, उपविजेता चिलदाग को 3 हजार नकद व ट्राफी कबड्डी: विजेता एसएस+2 स्कूल चिलदाग को 5 हजार नकद, उपविजेता अनगड़ा को 3 हजार नकद सहित ट्राफी प्रदान किया गया। महिला फुटबाल: विजेता लाल बादशाह तुरूप को 5 हजार नकद, उपविजेता बानपुर को 3 हजार नकद सहित ट्राफी प्रदान किया गया। 

सफल आयोजन में इनका रहा उल्लेखनीय योगदान

संयोजक रामसाय मुण्डा, एकेडमी के अध्यक्ष राजेंद्र महतो, महासचिव राजू प्रमाणिक, सुनील महतो, कोषाध्यक्ष संजय नायक, जलेश महतो, पन्नालाल महतो, रोशन मुंडा, सुजीत कच्छप, दीपक मुंडा, शंकर बैठा, शशि सूर्या, अजय करमाली, प्रेमचंद कच्छप, चंदन महतो, दीपक मुंडा, सूरज कच्छप का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

किसने क्या कहा

राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि इस तरह का आयोजन सराहनीय है। कई इवेंट का आयोजन सामूहिकता में एकता का संदेश देता है। खासकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच खेला गया क्रिकेट रोमांचकारी था। मौके पर जैलेन्द्र कुमार ने स्टेडियम के बीचोबीच खड़ा 11 हजार वोल्ट तार व पोल को हटाने की मांग की। इसपर आदित्य साहू ने कहा कि इस मामले को सदन में उठाया जाएगा। साथ ही जैलेन्द्र कुमार ने बेड़वारी में नवनिर्मित महिला कालेज व आईटीआई में आगामी सत्र से शैक्षणिक सत्र शुरू करने की मांग की। संयोजक रामसाय मुण्डा ने कहा कि पहली बार अनगड़ा प्रखंड में इस तरह का आयोजन किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों के अलावा स्पोंसर, दर्शकों का विशेष आभार। अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा कि भविष्य में इस इवेंट को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। 

कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे रामसाय मुण्डा

रामसाय मुण्डा
छह दिवसीय अनगड़ा चैंलेंजर्स का सफल आयोजन कराकर समिति के संयोजक सह भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे। मालूम हो कि वर्तमान जिला परिषद सदस्य अनगड़ा(पश्चमी) अनुराधा मुण्डा इनकी अर्द्धांगनी है। पूरे आयोजन की हर कड़ी को रामसाय मुण्डा ने जोड़ा। युवाओं को कमिटि से जोड़कर उसे सफल बनाया। साथ ही कई स्पोंसर को जोड़कर इवेंट को वित्तीय मदद भी कराया। राजनीतिक दलों व मीडिया के बीच क्रिकेट मैच कराकर परस्पर विरोधी विचारधारा के लोगों को एक मंच पर लाया। रामसाय मुण्डा बताते है इवेंट कराना अपने आप में एक चुनौती रही। शुरू में इस विचार पर अनेक रूकावटें आई। लेकिन पोजिटिव सोच के साथ लगातार आगे बढ़ता रहा और कारवां जुटता रहा। लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला। भविष्य में इसे एक मेगा स्पोटस इवेंट के रूप में विकसित किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो बताते है रामसाय मुण्डा ने आयोजन को सफल बनाने में काफी मेहनत की है। खेल का ब्लूप्रिंट रामसाय ने ही बनाया। पत्रकार जितेन्द्र साहू बताते है पहली बार अनगड़ा में इस तरह का आयोजन होना अपने आप में गौरवान्वित क्षण है। रामसाय मुण्डा के कारण ही इतना बड़ा आयोजन बेहतर तरीके से संपादित हो सका। 

कैमरे की नजर से..








  




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم