GA4-314340326 मासू रोड: निर्माण शुरू नही होने से नाराज आजसू कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

मासू रोड: निर्माण शुरू नही होने से नाराज आजसू कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन करते आजसू कार्यकर्ता
angara(ranchi)  शिलान्यास के एक साल बाद भी मासू रोड का निर्माण शुरू नही होने पर शनिवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मासू मिलन चौक स्थित शिलान्यास बोर्ड के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुण्डा व प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो का रहे थे। नेताओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू नही हुआ तो रांची-मुरी मार्ग को जाम किया जाएगा। ज्ञात हो कि 4 फरवरी 2023 को रांची सांसद संजय सेठ व खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने पुरूलिया मार्ग स्थित मिलन चौक से मासू तक सड़क निर्माण की आधारशिला रखी थी। एक वर्ष बाद भी उक्त पथ का निर्माण कार्य शुरू नही हुआ। आजसू पार्टी ने इससे पूर्व भी रोड निर्माण नही होने को लेकर रोड में धानरोपणी किया था। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने बताया कि उक्त रोड काफी जर्जर हो गया है। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। लेकिन राजनितिक हित के लिए शिलान्यास करके छोड़ दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने बताया कि जनता को बेवकूफ बनाने के लिए शिलान्यास कराया गया था। हाल ही में दूसरी बार उक्त पथ के निर्माण को लेकर टेंडर किया गया है। यानि इससे पूर्व बगैर टेंडर के ही शिलान्यास कर दिया गया। आगामी चुनाव में जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी। अभी फिलहाल सांकेतिक विरोध किया गया है। एक सप्ताह में काम शुरू नही हुआ तो रांची-मुरी मार्ग को जाम किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में आतिश कुमार महतो, अजीत महतो, प्रेम साहू आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने