अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) पैका हरड़ाबेड़ा निवासी अनिल मुण्डा की पत्नी सीमा देवी (28) ने शनिवार की सुबह में अपने ससुराल में फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। रात में ही सीमा अपने ससुराल पहुंची थी। घटना के समय अनिल मुण्डा अपने माता-पिता को लाने के लिए जाहेरा गया था। सीमा के दोनों बच्चें 6 साल का प्रीतम मुण्डा व 3 साल का आशीष मुण्डा घर के बाहर खेल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच गयी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। मालूम हो कि 10 अगस्त 23 को सीमा देवी अपने पति को छोड़कर प्रेमी सिल्ली थाना क्षेत्र के चांगड़ू निवासी राजू पंडित के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद से वह अनिल के घर नही लौटी थी। राजू पतराहातू में एक अल्मुनियम दुकान में काम करता है। इस मामले को लेकर अनगड़ा थाना में अनिल मुण्डा ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। वर्ष 2015 में अनिल की शादी बोंगईबेड़ा बानपुर के सीमा देवी के साथ हुई थी। अनिल सीआईटी के पास एक कुर्सी फैक्टरी में मजदूरी करता है। 
मृतका सीमा देवी
इसे भी पढ़े..हुजूर मेरी पत्नी तो प्रेमी के साथ...
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.