GA4-314340326 बिनोद बिहारी महतो प्रतिमा निर्माण को लेकर राज्यसभा सदस्य से मिले समिति के सदस्य

बिनोद बिहारी महतो प्रतिमा निर्माण को लेकर राज्यसभा सदस्य से मिले समिति के सदस्य

angara(ranchi)  बिनोद बिहारी महतो स्मारक निर्माण समिति चतरा के सदस्य गुरूवार को प्रतिमा निर्माण को लेकर राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू से कुच्चू स्थित आवास में मिले। चतरा मोड़ में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा निर्माण कराये जाने को लेकर मांगपत्र सौंपा। समिति के अध्यक्ष संतोष महतो ने बताया कि राज्यसभा सदस्य ने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सोहन मुंडा, ग्रामप्रधान संघ के रांची जिला अध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक, सुकुल महतो, रोहित महतो, आकाश महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم