GA4-314340326 सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने लगाम दुर्गा पूजा पंडाल में की सपरिवार पूजा

सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने लगाम दुर्गा पूजा पंडाल में की सपरिवार पूजा

 

सपरिवार पूजा करते सुदेश महतो
Silli (ranchi) सिल्ली मुरी क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को महाअष्टमी के दिन श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की। संध्या के समय पूजा पंडालों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं नवजागरण दुर्गा समिति लगाम  के पूजा पंडाल में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, पत्नी नेहा महतो,  माता देवकी देवी एवं पिता श्याम सुंदर महतो समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ  मिलकर महा अष्टमी की पूजा अर्चना कर  सुख शांति की कामना की । वहीं पंडालों में पूजन के दौरान बज रहे  ढांक की गूंज से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा है। पंडालों में  समिति के सदस्यों द्वारा भोग वितरण किया गया।

कैमरे की नजर में पूजा






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم