 |
| वनसुरक्षा समिति की बैठक |
angara(ranchi) गेतलसूद के पाहन राजदेव पाहन को गेतलसूद वन सुरक्षा समिति का अध्यक्ष चुना गया। रविवार को समिति गठन को लेकर वन सुरक्षा समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक चेड़ी जतरा स्थल में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया शांति मुण्डा व संचालन संजय नायक ने की। कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर उरांव, उपाध्यक्ष हेमनाथ महतो, रामचन्द्र उरांव, बालेश्वर लोहरा को चुना गया। निर्णय हुआ की वनसंपदा की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को सजग किया जाएगा। संजय नायक ने बताया कि ग्रामीणों की जागरूकता से ही वनसंपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। बैठक में मुख्य रूप से उपमुखिया शंकर बैठा, राजेश लोहरा, ग्रामप्रधान जितेन्द्र उरांव, अजय उरांव, प्रेम उरांव, लालो महतो, मोंटी उरांव, सुनील उरांव, घुमेश्वर महतो, सुमित्रा देवी, बिट्टू उरांव, सूरज उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.