GA4-314340326 25 अक्टूबर को होगा नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, अध्यक्ष बने पारसनाथ भोगता

25 अक्टूबर को होगा नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, अध्यक्ष बने पारसनाथ भोगता

सांस्कृतिक कमिटि के सदस्य
angara(ranchi)  देवी मंडप पूजा समिति सहैदा के सदस्यों की बैठक रविवार को सहैदा मोड़ में हुई। निर्णय हुआ कि पूजा समिति की ओर से 25 अकटूबर को 3 बजे से नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नागपुरी के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी जलवा बिखेरेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम कमिटि का अध्यक्ष सहैदा के ग्रामप्रधान पारसनाथ भोगता को बनाया गया। 

पिछले पन्द्रह साल से लगातार अध्यक्ष है पारसनाथ भोगता

अध्यक्ष पारसनाथ भोगता
अध्यक्ष पारसनाथ भोगता ने बताया कि पिछले कई दशक से प्रतिवर्ष एकादशी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। दंवी मंडप में पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा की जाती है। चुने गये कमिटि के अन्य सदस्यों में उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, सचिव नंदलाल राम, सहसचिव श्रीनाथ महतो, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह, सहकोषाध्यक्ष महावीर भोगता, प्रवक्ता शिवधर रजवार, सहप्रवक्ता मनोज पाहन, मुख्य संरक्षक विनोद रजवार, संरक्षक श्रवण कुमार मुंडा, फारुक खान, सोमनाथ बेदिया, नीलमोहन पाहन, उदय महतो, मनी मुंडा, रथुवा मुंडा, सीताराम रजवार को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से नागेश्वर महतो, बिहारी महतो, बिरजू लोहार, सुरेश करमाली, दीपक राम, गोपाल करमाली, हरीश भोगता, रवि भोगता, विजय करमाली, बबलू राम आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم