 |
| अपने विचार रखते रामानंद बेदिया |
angara(ranchi) सुदूरवर्ती सुरसू पंचायत के पुटादाग में गुरूवार को ग्रामीणों की बैठक सामुदायिक भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता बाले्श्वर बेदिया ने की।
मुख्य अतिथि झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया थे। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि सीएम हेमंत सोरेन की सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है। रामानंद बेदिया ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन राज्स के सर्वांगीण विकास करने में जुटे हुए है। सभी लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चलाया जा रहा है। राज्य सरकार की योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ऐसा प्रयास किया जा रहा है। हमलोगों का भी दायित्व है कि राज्य सरकार की योजना की जानकारी ग्रामीणों के बीच रखे। ग्रामीणों ने सामूहिक संकल्प लेकर सीएम हेमंत सोरेन का समर्थन करने का संकल्प लिया। संचालन संतोष रजवार ने किया। बैठक में मुख्य रूप पूर्व मुखिया एतवा बेदिया, महेंद्र बेदिया, करमवान बेदिया, त्रिभुवन बेदिया, श्याम बेदिया, मनसू बेदिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष शामिल हुए।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.