 |
| तार की मरम्मत करते ग्रामीण |
angara(ranchi) सुरसू गांव के ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से किये गये 11 हजार वोल्ट तार मरम्मत के कारण एक सप्ताह से अंधेरे में रह रहे कई गांवों में गुरूवार से बिजली आपूर्ति शुरू हुआ। एक सप्ताह पूर्व भारी बारिश व आंधी तूफान के कारण सुरसू गांव में दो पोल का तार टूटकर गिर गया था। इससे सुरसू, कुतुरलोवा, पुटादाग, हरजालुम, महुवाबेड़ा, वनबरवाडीह गांव में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित थी। बिजली के अभाव में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। तार मरम्मत कराने को लेकर अनेकों बार ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गुहार लगाया। लेकिन समस्या यथावत बना रहा।
आज मुखिया सुमित्रा देवी व समाजसेवी श्यामसुंदर बेदिया के प्रयास से ग्रामीणों ने श्रमदान करके तार को जोड़ दिया। श्यामसुंदर बेदिया ने बताया कि तार जोड़ने के लिए बिजली मिस्त्री पैसा की मांग कर रहा था। बाध्य होकर श्रमदान से तार को हमलोगों ने आपसी सहयोग से चंदा करके जोड़ा। श्रमदान करनेवालों में मुख्य रूप से भीम बेदिया, वार्ड सदस्य संदीप रजवार, मनोज बेदिया, दिनेश बेदिया, सिदाम बेदिया, भिखंबर बेदिया सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.