 |
| घायल सुभाष मुंडा |
Angara (Ranchi) गेतलसूद-हुंडरू फॉल मार्ग के बुकी मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर में तेज गति से जा रही एक बाइक जेएच02 एडी 2308 पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में बाइक सवार युवक अनगड़ा थाना क्षेत्र के बेंती निवासी सुभाष मुंडा(31 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायल सुभाष को ईलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। सुभाष तेज गति से गेतलसूद से नवागढ़ की ओर जा रहा था। बुकी के समीप तीखे मोड़ में वह असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.