Angara (Ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे निवासी जहीर खान के घर से अज्ञात चोरों ने खिडकी का ग्रिल उखाड़कर डेढ़ लाख के जेवरात व 45 हजार नगद की चोरी कर ली है। घटना के समय घर मलिक अपने संबंधी के घर रांची गए हुए थे। चोरी की घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना 20 अप्रैल की रात करीब 11:38 बजे की है। इस संबंध में जहीर खान ने सिकिदिरी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार लोग जिनमें एक नकाबपोश चोरों ने बाथरुम के खिडकी को सबल से तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किए थे। अलमारी को तोड़कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कुटे में बंद घर से डेढ़ लाख के जेवरात व 45 हजार नगद की चोरी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.