Holi on IHM Campus Ranchi: प्रिंसिपल बोले- होली के रंगों की तरह हमारे जीवन में भी खुशियों के रंग से भर जाए

NBR/ Mandar

 इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) रांची में 17 से 20 मार्च तक होली की छुट्‌टी हो गई। इससे पूर्व बुधवार को कैंपस में होली की मस्ती छाई रही। पूरा कैंपस होली के गीतों से गंूज रहा था।  रंग-अबीर से संस्थान का मौहोल होलियाना था। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। संस्थान के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेर कर्मचारी एवं स्टूडेंट्स सभी होली के रंग में रंगे थ। संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. भूपेश कुमार ने सभी को होली की हार्दिक शुभकानाएं दी। साथ ही, कहा कि होली में न कोई भेदभाव रहता है और न ही गिले-शिकवे। यह आपस में मेल-जोल बढ़ानेवाला त्योहार है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को एक साथ मिलकर इस त्योहार का आनंद लेना चाहिए। होली के रंगों की तरह हमारे जीवन में भी खुशियों के रंग भर जाए यही कामना करनी चाहिए। संस्थान  होली की छुट्टी के बाद पुनः 21 मार्च  से अपने निर्धारित समय से संचालित होगा।

छात्रों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते प्रिंसिपल डॉ. भूपेश कुमार।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم