angara(ranchi) प्रखंड के सुरसू में ग्रामीणों ने शुक्रवार क़ो उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य क़ो बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कॉलम ढलाई में मानक के अनुसार छड़ नहीं लगाई गई है। महज खिड़की और दरवाजे के उपर लिलटन ढलाई कर अन्य जगहों पार लीलटेन ढलाई किए बगैर ही दीवारों की जोड़ दिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यों में भी भारी अनियमितता बरती गई है। सुरसू के ग्राम प्रधान गणेश बेदिया, पंसस मोहरलाल बेदिया, मुखिया सुमित्रा देवी, मुखिया प्रतिनिध श्याम सुन्दर बेदिया, उपमुखिया ललिता देवी, वार्ड संदीप रजवार, धनंनजय बेदिया, हरिनंदन बेदिया, डब्लू बेदिया ने पहुंचकर तत्काल निर्माण कार्य क़ो बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक संवेदक निर्माण कार्य में सुधार करने की बात जनता के सामने नहीं करता है तबतक निमार्ण कार्य बंद रहेगा। मौके पर मोतीलाल कुम्हार, लोविन बेदिया, आघना रजवार, परमेश्वर बेदिया, महेश्वर बेदिया, सुकरा उरांव, कोकू पाहान, पुरण बेदिया, राजू रजवार, महेंद्र बेदिया आदि उपस्थित थे।
आजसू केन्द्रीय सचिव ने लगाया अनियमितता का आरोप
जिप सदस्य ने निर्माण कार्य में अनियमितता क़ो लेकर उपायुक्त क़ो दिया आवेदन। अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने गुरुवार क़ो रांची उपायुक्त क़ो आवेदन देकर संवेदक और अभियंता की मिलीभगत से निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होने उपायुक्त से जांच कर दोषी संवेदक और अभियंता पर कार्रवाई की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.