शोध पद्धति व डेटा विश्लेषण पर हुआ फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में शुक्रवार को शोध पद्धति एवं डेटा विश्लेषण पर आयोजित पांच दिवसीय(26 से 30 अक्टूबर) फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ। शिक्षकों की शोध संबंधी दक्षताओं को विकसित करने, शोध की रूपरेखा तैयार करने, डेटा संग्रह, सांख्यिकीय विश्लेषण, परिणामों की व्याख्या और शोध निष्कर्षों के प्रस्तुतीकरण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को शोध पद्धति की बारीकियों को समझने और गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए व्यावहारिक कौशल विकसित करने के तरीके बताए। प्रो-चांसलर प्रो. मधुलिका कौशिक ने शिक्षकों के निरंतर अकादमिक विकास और क्षमता निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित किया। कहा इस तरह का आयोजन शिक्षण संस्थानों में शोधपरक वातावरण विकसित करने और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुलपति डॉ. समेर वीर सिंह ने शोध क्षमता को मजबूत करने तथा उन्हें उभरती शैक्षणिक और तकनीकी चुनौतियों के अनुरूप आवश्यक ज्ञान एवं कौशल से सुसज्जित करने पर बल दिया। संचालन प्रो. अरविंद हंस, डीन, फैकल्टी ने किया। इसमें विभिन्न संकायों के शिक्षक शामिल हुए। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने