GA4-314340326 स्वामी विवेकानंद एफसी बरवाटोली अनगड़ा किक वीमेंस फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में

स्वामी विवेकानंद एफसी बरवाटोली अनगड़ा किक वीमेंस फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में


angara(ranchi)  स्वामी विवेकानंद एफसी बरवाटोली की टीम आरएएम(राम) एकेडमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय थर्ड अनगड़ा किक वीमेंस फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई। शुक्रवार को अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में खेले गये पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्वामी विवंकानंद ने डार्क होर्स एफसी को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 गोल से पराजित किया। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उदघाटन भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, भाजपा जिला महामंत्री रांची पूर्वी मनोज कुमार चौधरी ने फुटबाल में किक मारकर किया। शनिवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक रामसाय मुंडा, अध्यक्ष संजय नायक, सचिव बिपिन मुंडा, कोषाध्यक्ष संजय महतो, उपाध्यक्ष दीपक महतो, मजबूल खान, जलेश महतो, प्रणव महतो किशुन महतो, अजय करमाली, अजय सिंह भोगता, पारसनाथ महतो, सौरव कुमार, विजय महतो, अजीत महतो, अरविंद मुंडा, खेल प्रभारी मुकेश लोहरा, नीरज मुंडा, दीपू मुंडा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने