GA4-314340326 गिरिडीह : तिसरी में सड़क निर्माण कंपनी के स्टाफ का अपहरण

गिरिडीह : तिसरी में सड़क निर्माण कंपनी के स्टाफ का अपहरण

 बाइक सवार बदमाश उठा कर ले गए, तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी, बिहार ले जाने की आशंका 

Giridih: Road construction company staff kidnapped in Tirhi
मंजेश कुमार (फाइल फोटो)
तिसरी (गिरिडीह): जिले के तिसरी थाना क्षेत्र की खटपोक पंचायत के कर्णपुरा-बाघमारा मोड़ के पास से रविवार शाम सड़क निर्माण कंपनी एचएन कंस्ट्रक्शन के स्टाफ मंजेश कुमार का अपहरण हो गया है। मंजेश कंपनी द्वारा सिदो-कान्हू मोड़ से भोक्ताडीह, खटपोक होते हुए लोकायनपुर तक बनाई जा रही PWD की सड़क का काम देख रहे थे।

रविवार शाम 4 बजे के करीब कंपनी के तीन लोग बुलेट से खटपोक से तिसरी आ रहे थे। खटपोक से पहले जंगल के सुनसान इलाके में उनकी बाइक एक अपाचे बाइक से सट गई। इसी बात को लेकर अपाचे सवार दो युवकों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। डर से बुलेट पर सवार दो लोग वहां से भाग निकले, जबकि मंजेश कुमार वहीं उलझ गए।

इसके बाद दोनों अज्ञात युवक मंजेश को जबरन अपाचे बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए। घटनास्थल पर बुलेट छोड़ दी गई। शाम सात बजे तक मंजेश का कोई पता नहीं चल पाया।

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभु नंद पुलिस बल के साथ खटपोक के लिए रवाना हो गए हैं और हर एंगल से जांच कर रहे हैं। चूंकि खटपोक गांव बिहार के जमुई जिले की सीमा पर स्थित है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि अपहरणकर्ता बिहार की ओर ले गए हों।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही कंपनी के स्टाफ को खोज निकाला जाएगा। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। समाचार लिखे जाने तक लापता मंजेश कुमार का कोई सुराग नहीं मिला है।






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने