 |
| दिव्यांग जिसके साथ की गई मारपीट |
angara(ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के ओबर नवागढ़ निवासी दिव्यांग फागु बेदिया ने रविवार को गांव के ही पांच लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने और हाथ तोड़ देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में सिकिदिरी थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना विगत 13 अगस्त की है। फागु बेदिया ने बताया कि कुच्चू स्थित उनके खेत की मेढ़ (आड़) को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में कुच्चू निवासी राजेश बेदिया, दिनेश बेदिया, रमेश बेदिया, सावना बेदिया और लालू बेदिया ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में उनका हाथ टूट गया। सिकिदिरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.