GA4-314340326 गेतलसूद के युवा व्यवसायी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, शोक की लहर

गेतलसूद के युवा व्यवसायी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, शोक की लहर

मृतक रवि रंजन
angara(ranchi) गेतलसूद के युवा व्यवसायी रवि रंजन(39) उर्फ विक्की का रविवार की सुबह सात बजे कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। इससे पूरे क्षेत्र में शोक फैल गया। वे व्यवसायी सत्येन्द्र कुमार का बड़ा पुत्र था। घटना के समय रवि रंजन अपने घर की छत पर टहल रहे थे। उसी समय अचेत होकर वे गिर गए। बाद में स्वजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही इनका निधन हो गया। मृतक अपने पीछे विधवा व चार वर्ष का इकलौता पुत्र छोड़ गया। अंतिम संस्कार गेतलसूद मुक्तिधाम में किया गया। शोक में गेतलसूद बाजार बंद रहा। निधन पर भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, मृतक के चाचा देवेन्द्र कुमार उर्फ डब्बू, चाचा वीरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, उपमुखिया शंकर बैठा, बिगेश्वर महतो, हर्ष राज, गया प्रसाद, अशोक सिंह, मनोज सिंह, राजेश बैठा, गौरीशंकर साहू, राजू सिंह, जितेन्द्र सिंह, उमेश गुप्ता, बिनोद चौधरी, कृष्णा साहू आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने