angara(ranchi) भारतीय जनता पार्टी अनगड़ा मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार को गोंदलीपोखर में मंडल अध्यक्ष सुनील महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती, आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला महामंत्री मनोज कुमार चौधरी, नरेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, महामंत्री राजेन्द्र महतो, अजय सिंह भोगता, कुंती कुमारी, अजय महतो, जगेश्वर महतो, हिमांशु शेखर चौधरी, देवनाथ महतो और घनेनाथ महतो, परमेश्वर महतो, सोनू महतो, रामेश्वर महतो, संजय नायक, संजय महतो, गुरुदयाल मुंडा, ज्योतिष महतो, सावना मुंडा, विरजा मुंडा, रामचरण महतो, जगतनारायण महतो, सिकंदर अंसारी, जोगेंदर महतो और सुप्रेश महतो आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.