GA4-314340326 श्रावणी मेला: समापन में तीन दिन शेष, पर देवघर में उल्लास ज्यों का त्यों

श्रावणी मेला: समापन में तीन दिन शेष, पर देवघर में उल्लास ज्यों का त्यों

Shravani Mela: Three days left until the conclusion, yet the enthusiasm in Deoghar remains undiminished.
24 अगस्त की रात को ड्रोन की तस्वीरें मोबाइल में कैद करते लोग।
देवघर (#novbhaskar) : राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 27वें दिन मंगलवार को बाबा नगरी देवघर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 04:29 बजे मंदिर के पट खुलते ही 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ जलार्पण शुरू हुआ। दिनभर में 1,64,230 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया, जिनमें 1,00,325 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा, 59,231 ने बाह्य अर्घा और 4,674 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम कूपन के जरिए जलार्पण किया।

स्थानीय लोग बुधवार को कर सकते हैं निशुल्क शीघ्र दर्शन

जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बाबा मंदिर प्रभारी पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि बुधवार (26 अगस्त) को सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक देवघर जिले के स्थानीय नागरिकों को ₹600 मूल्य वाला शीघ्र दर्शनम कूपन पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन, इसके लिए केवल देवघर जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। निशुल्क कूपन लेने के लिए आधार कार्ड या कोई भी फोटोयुक्त सरकारी पहचान पत्र (देवघर के पते का प्रमाण) साथ लाना होगा। उपायुक्त ने कहा कि सावन भर बाहरी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहने वाले स्थानीय लोगों के सम्मान में यह कदम उठाया गया है।

2.28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को मिली ओपीडी सेवा

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 24 अगस्त को ओपीडी के माध्यम से 11,659 कांवरियों का इलाज किया गया। मेले में अब तक कुल 2,28,148 श्रद्धालुओं (1,49,802 पुरुष, 69,272 महिलाएं, 9,074 बच्चे) का ओपीडी में इलाज किया गया है। जबकि, 666 गंभीर मरीजों को रेफर किया गया है। 24 अगस्त को सदर अस्पताल एवं विभिन्न शिविरों में भर्ती 38 कांवरियों का इलाज हुआ। अब तक इस श्रेणी में 1,753 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। मेला क्षेत्र में अब तक 58,468 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई है और 3,479 बीओपीवी वायल का उपयोग हुआ।

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

सर्कुलर रोड, विलियम्स टाउन और सत्संग चौक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट्स और मिठाई दुकानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। डोसा प्लाजा, डोमिनोज पिज्जा, अमूल पार्लर और विभिन्न मिष्ठान भंडारों में इस्तेमाल हो रहे मसालों, सॉस, पनीर, मिठाइयों और पके भोजन की गुणवत्ता तथा एक्सपायरी डेट की जांच की गई। दुकानदारों को साफ-सफाई और FSSAI मानकों के सख्त पालन के निर्देश दिए गए।

गुमशुदा मासूम 'छोटू बम' सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया

मेला क्षेत्र में अपने माता-पिता से बिछड़े तीन वर्षीय मासूम 'छोटू बम' को सूचना सह सहायता केंद्र ने महज कुछ ही समय में उसके परिजनों से मिला दिया। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने बच्चे को कस्टडी में लेकर त्वरित अनाउंसमेंट कराया, जिसके बाद सत्यापन कर बच्चे को बदहवास माता-पिता को सौंप दिया गया। परिजनों ने जिला प्रशासन के इस मानवीय चेहरे की सराहना की।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने