GA4-314340326 गिरिडीह : झंडा मैदान बवाल में JMM जिलाध्यक्ष समेत 10 नामजद, हत्या के प्रयास की FIR दर्ज

गिरिडीह : झंडा मैदान बवाल में JMM जिलाध्यक्ष समेत 10 नामजद, हत्या के प्रयास की FIR दर्ज

लाठीचार्ज में घायल छात्र मंटू मुर्मू की हालत गंभीर

Giridih: 10 named, including JMM District President, in Jhanda Maidan clash; FIR registered for attempted murder.
गुरुवार को गिरिडीह में प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता।
ब्यूरो चीफ / गिरिडीह : JPSC-JSSC CGL परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों पर हुए शुक्रवार को हुई लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गिरिडीह के झंडा मैदान में हुई हिंसा के बाद नगर थाना पुलिस ने सत्तारूढ़ झामुमो (JMM) के जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत लगभग एक दर्जन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धारा में केस दर्ज कर लिया है। छात्र नेता अनीश राय के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 178/26 दर्ज की गई है।

हमले में सिर फटा, मंटू रांची रेफर

दर्ज FIR के अनुसार, छात्र शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान JMM कार्यकर्ता लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और मारो-मारो के नारे लगाते हुए हमला कर दिया। हमले में छात्र नेता मंटू मुर्मू के सिर पर रॉड से गंभीर वार किया गया, जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची (RIMS) रेफर कर दिया है।

नामजद अभियुक्तों संजय सिंह (JMM जिलाध्यक्ष), अजीत कुमार पप्पू, लखन राम, अशोक राम, मो. असलम,  राकेश सिंह उर्फ टुन्ना सिंह, सन्नी रायन, ब्रजमोहन तुरी, रॉकी सिंह व इम्तियाज अली शामिल हैं।

DVR जब्त, वायरल वीडियो बना पुलिस का हथियार

सोशल मीडिया पर घटना का 32 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें JMM झंडे लगे डंडों से छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते देखा जा सकता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झंडा मैदान के पास लगे 4 CCTV कैमरों का DVR अपने कब्जे में ले लिया है।

प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज, वायरल वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

                -जीतवाहन उरांव, SDPO गिरिडीह 


यह भी पढ़ें : गिरिडीह में आक्रोश यात्रा की अनुमति नहीं, भाजपा का चक्का जाम

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में आंदोलनकारी छात्रों पर झामुमो का हमला...


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم