![]() |
| अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त। |
उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। बैठक में यह बात सामने आई कि एक लाख रुपये से अधिक के केसीसी ऋण पर कुछ बैंकों द्वारा एलपीसी (LPC) की मांग की जा रही है, जबकि अंचल कार्यालयों से यह आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा। इस पर उपायुक्त ने प्रशासनिक और बैंकिंग समन्वय बनाकर समस्या का तत्काल समाधान निकालने के निर्देश दिए।
भेलवाघाटी में खुलेगी एसबीआई की नई शाखा
सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक वित्तीय पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उपायुक्त ने भेलवाघाटी और आसपास की पंचायतों में बैंकिंग सुविधाओं के अभाव पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को इन इलाकों में नई शाखा खोलने का स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवा पहुंचाना अनिवार्य है।
गुरचजी क्रेडिट कार्ड पर बैंकों को शोकॉज
गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत स्वीकृत राशि के सापेक्ष बेहद कम वितरण पर उपायुक्त ने बैंकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और संबंधित बैंकों से लिखित स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। बैठक में एलडीएम, आरबीआई व नाबार्ड के प्रतिनिधियों समेत विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.