![]() |
| अस्पताल में सब्बीर की जांच करते डाक्टर। |
घटना मंगलवार की बताई जा रही है। सब्बीर अपने घर की छत पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के लिए झंडा लगा रहा था। छत के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार गुजर रहा है। झंडा लगाते समय लोहे की पाइप तार से सट गई और सब्बीर को जोरदार करंट लगा। वह गंभीर रूप से झुलस कर छत पर ही गिर पड़ा।
परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे उठाकर गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एक साल पहले हुई थी शादी, पत्नी गर्भवती
सब्बीर की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि सब्बीर की शादी एक साल पहले ही हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि आबादी वाले इलाके में घरों की छतों के बेहद करीब से खुले हाई वोल्टेज तार गुजर रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग पूरे क्षेत्र में तारों की जांच कर उन्हें सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट करे और सुरक्षा उपाय करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.