angara(ranchi) वनों के प्रति सामाजिक जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से अनगड़ा व रेशम बनादाग जंगल में गुरूवार को 'वन रक्षा बंधन' कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। वन रक्षा प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का पावन संकल्प लिया। मुख्य अतिथि अनगड़ा वनपाल नीतिन गुप्ता ने ग्रामीणों को वनों के महत्व और पर्यावरण के प्रति उनकी व्यक्तिगत जिम्मेवारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा, "वन और वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पौधारोपण करे और अपने आसपास के जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।" इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों ने भी पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर वनों को कटाई से बचाने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्रपति गोराई, मुखिया सीमा देवी, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, असहर जया, सोनाराम बेदिया, समिति के अध्यक्ष महादेव उरांव, किशुन बड़ाईक, सुरेश उरांव, कृष्णा बड़ाईक, शिक्षक प्रेमचन्द बेदिया, लोकनाथ पाहन, जगेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.