GA4-314340326 "खेलेगा भारत, जीतेगा भारत" एक् दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का चैंपियन बना दुबलाबेड़ा

"खेलेगा भारत, जीतेगा भारत" एक् दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का चैंपियन बना दुबलाबेड़ा

angara(ranchi)  हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर रविवार को सिकिदरी फुटबाल मैदान में "खेलेगा भारत, जीतेगा भारत" एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब दुबलाबेड़ा ने जीत लिया। इसका आयोजन रामकृष्ण मिशन, मोरहाबादी व लायंस क्लब रांची के द्वारा किया गया। दुबलाबेड़ा ने जालिमा को 6-1 के अंतर से पराजित किया। टीम की ओर से स्टार खिलाड़ी जगदीश बेदिया ने हैट्रिक सहित 4 गोल दागे, जबकि नीरज बेदिया और गोपाल बेदिया ने 1-1 गोल दागा। जालिमा की ओर से एकमात्र गोल बंधन गंझू ने दागा। दोनों टीमों को ट्रॉफी, फुटबॉल व मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण स्वामी भक्तिशानंद ने किया। स्वामी भक्तिशानंद ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के मैनेजर आलोक प्रकाश, लायंस क्लब की गवर्नर शुभ्रा मजूमदार, विवेकानंद सेवा संघ दुबलाबेड़ा के अध्यक्ष राजकुमार बेदिया, बैजनाथ बेदिया, शोभाराम बेदिया, हेसातू के पूर्व मुखिया राजेश पाहन, जितेन्द्र महतो, मनोहर बेदिया व भरत बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने