angara(ranchi) करमा पर्व के पूर्व संध्या पर नवागढ़ के बरवाटोली मैदान में प्रखंड अनगड़ा के विवेकानंद सेवा केंद्र बरवाटोली की एक महत्वपूर्ण 20 सितंबर को सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को नवागढ़ पंचायत भवन में समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया व संचालन धनश्याम उरांव ने किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा थे। राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि पहली बार पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलता है साथ ही लोगों की रूचि भी जागती है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर एक कमिटि का गठन किया गया। इसमें संतोष बेदिया को अध्यक्ष, कमल बेदिया को सचिव और परमेश्वर महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके साथ ही कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। इस अवसर पर सोहरैया बेदिया, अर्जुन बेदिया, नरेन बेदिया, जयशंकर पाहन, नित्यानंद बेदिया, ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, बालिया बेदिया, चमरा पाहन, शिवा मुंडा, मोहन बेदिया, पहलू बेदिया, बुधराम बेदिया, दीपेन्द्र बेदिया, बैजनाथ बेदिया, लखी बेदिया, ललकु बेदिया और बालेश्वर बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.