![]() |
| मृतक मनोहर महतो का फाइल फोटो। |
नशे में ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे मुरी की ओर से रांची जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि मृतक युवक और उसके तीन अन्य साथी बीती रात क्षेत्र के ही एक होटल में बैठकर देर रात तक शराब का सेवन कर रहे थे। नशे की हालत में रात को उनमें से एक युवक किसी तरह अपने घर चला गया, जबकि मनोहर और दो अन्य साथी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ही रह गए थे। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के साथ रहे दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
होटल में अवैध शराब व असामाजिक कार्यों का आरोप
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना स्थल के पास स्थित उक्त होटल में खुलेआम शराब की बिक्री की जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस होटल में देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके कारण अक्सर मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं।
पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना की गहन जांच की जाए। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करे, तो रात भर चली शराब पार्टी और वहां मौजूद युवकों की गतिविधियों का सच सामने आ जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.