angara(ranchi) कुच्चू पंचायत के कठरटोली गांव में शुक्रवार की रात दो जंगली हाथियों ने जमकर तांडव मचाया। हाथियों की इस आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रात के अंधेरे में गांव में घुसे गजराजों ने इस बार उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय (कठरटोली) को अपना निशाना बनाया और बच्चों के निवाले पर डाका डाल दिया। गांव में पहुंचते ही हाथी सीधे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कठरटोली के परिसर में पहुंचे। यहां हाथियों ने स्टोर रूम के दोनों मजबूत दरवाजों को उखाड़ फेंका। इसके बाद अंदर रखे बच्चों के मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के 4 बोरा चावल को खाकर और बिखेरकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया और जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव सह ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया ने घटनास्थल का मुआयना किया और नुकसान का जायजा लिया। नेताओं ने वन विभाग से स्कूल को हुए नुकसान और बर्बाद हुए खाद्यान्न का उचित मुआवजा देने व हाथियों को गांव से दूर खदेड़ने की मांग किया। इस मौके पर मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वृष लाल बेदिया, अर्जुन बेदिया, शनि बेदिया, शिक्षिका सरस्वती महापात्रा, शीलमोहन कुमार आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.