angara(ranchi) सिल्ली डीएसपी मनीष चन्द्र लाल के नेतृत्व में बुधवार को बकरीद पर्व को लेकर चिलदाग, राजाडेरा, महेशपुर, हेसल, सालहन आदि इलाके में बाइक मार्च निकाला गया। लोगों से शांति पूर्वक व भाईचारा के साथ बकरीद मनाने का आहवान किया गया। डीएसपी मनीष चन्द्र लाल ने बताया कि अनगड़ा में हमेशा से भाईचारा के बीच सभी पर्व त्योहार मनाया जाता है। बाइक मार्च कर रहे अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि मुस्लिम इलाके में बाइक से फलैग मार्च किया गया। मार्च में सचिन लकड़ा, विजय दास, सत्येन्द्र सिंह आदि शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.