GA4-314340326 उषा मार्टिन विवि अनगड़ा का सिम्फर धनबाद के साथ प्री एमओयू

उषा मार्टिन विवि अनगड़ा का सिम्फर धनबाद के साथ प्री एमओयू

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विवि एवं अनगड़ा एवं सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च (सिम्फर) धनबाद के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को लेकर प्री एमओयू बैठक हुई। बैठक में सिम्फर धनबाद के डॉ नीरज कुमार उनके तकनीकी अधिकारी टीम व विवि के कुलसचिव डॉ शिव प्रताप वर्मा, डीन अकादमिक डॉ बीएन सिन्हा, कैंपस निदेशक डॉ एके  मिश्रा, खनन विभागाध्यक्ष प्रो बीएन दुबे तथा खनन विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य भविष्य में शैक्षणिक एवं शोध सहयोग की संभावनाओं का अन्वेषण करना है। इस दौरान उन्नत शोध गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा खनन एवं सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुख शिक्षा को सशक्त बनाना शामिल है। बैठक में पर्यावरणीय दृष्टि से उत्तरदायी एवं सतत विकास आधारित ग्रीन माइनिंग पहलों पर विशेष बल दिया गया। विवि के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित सहयोग से अंतर्विषयक शोध को बढ़ावा मिलेगा। उद्योग एवं शिक्षा जगत के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा खनन क्षेत्र के लिए दक्ष मानव संसाधन और सतत समाधान विकसित करने में सहायता मिलने की भी अपेक्षा है ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने