पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा-राज्य में सक्रिय है बच्चा चोर गिरोह
![]() |
| गिरिडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते पूर्व विधायक अमित मंडल, साथ में हैं भाजपा प्रत्याशी। |
दलगत चुनाव कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाई सरकार
अमित मंडल ने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र की जमीनी इकाई को कमजोर करना चाहती थी। उन्होंने कहा, "हेमंत सरकार में दलगत आधार पर चुनाव कराने की हिम्मत नहीं थी। अगर हाई कोर्ट का कड़ा आदेश नहीं आता और भाजपा मजबूती से सड़क पर नहीं उतरती, तो आज भी चुनाव संभव नहीं हो पाते।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास के लिए एक बड़ा अवसर है, जिसे गंवाना नहीं चाहिए।
बालू-कोयले की उगाही में जुटी है सरकार
भाजपा के पूर्व विधायक ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में झारखंड में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। उन्होंने गिरिडीह के राजधनवार की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में 'बच्चा चोर गिरोह' सक्रिय है। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को राजधनवार से गायब 12 साल के मासूम का शव नौलखा डैम से मिलना हृदयविदारक है। मंडल ने कहा कि आज महिलाएं सड़कों पर असुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने के बजाय बालू और कोयले के अवैध कारोबार से उगाही करने में व्यस्त हैं।
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील
अमित मंडल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के मतदाता जागरूक हैं और वे भाजपा की विचारधारा के साथ खड़े हैं। उन्होंने जनता से भाजपा समर्थित उम्मीदवार डॉ. शैलेंद्र चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री राज पलिवार, पूर्व अध्यक्ष महादेव दुबे, जिलाध्यक्ष रंजीत राय और राजेश जायसवाल आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.