silli(ranchi) सिल्ली बजार में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने के लिए मेन रोड के दोनों किनारों पर नाली के मरम्मत का काम किया जा रहा है। लेकिन पिछले सप्ताह भर से नाली निर्माण का काम बंद है इससे न केवल इन नालियों में पानी का जमाव हो रहा है बल्कि काम बंद होने से लोगों को परेशानी भी हो रही है। निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने जगह जगह निर्माण सामग्री एवं कूड़ा करकट जमा कर दिया है जिससे भी दुकानदारों एवं आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर विभाग कनीय अभियंता राजकुमार महतो ने पूछे जाने पर बताया कि बारिश के कारण नालियों में पानी जमा हो जाने के कारण काम बंद किया गया है। उन्होंने इस योजना से संबंधित अन्य जानकारी मांगे जाने पर कहा कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
नाली निर्माण कार्य बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.