silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड के लेंगहातु मोदीडीह में पिछले 2 माह से 100 केबी ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजर ना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो से जल्द से जल्द नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। उपभोक्ता बंशीधर उरांव ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण हम लोगों को बिजली नसीब नहीं हो पा रहा है जिससे हम ग्रामीणों को पानी के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों का पढ़ाई भी चौपट हो रही है बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है ग्रामीणों ने विधायक सुदेश कुमार महतो से जल्द से जल्द गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर की जगह नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। मांग करने वालो में दिलीप कुमार मिंच, पुरण उराव, बंशीधर उरांव, सर्वेश्वर उरांव समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल है।
सिल्ली: 2 माह से ट्रांसफार्मर खराब
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.