angara(ranchi) हेसल खोपी सरना में सोमवार को सरहुल मिलन समारोह हुआ। बड़ी संख्या में लोग नाचते झूमते समारोह स्थल पहुंचे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सभी पाहनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, टीएसी के मेंबर जमल मुण्डा, भाजपा नेता डा. बिरसा उरांव, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव व जिप सदस्य अनुराधा मुण्डा थे। राजेश कच्छप ने कहा कि हम सभी प्रकृति का आभार जताते हुए सरहुल मनाते है। जिसमें हम प्रकृति को पूजते है। अध्यक्षता समारोह के अध्यक्ष प्रदीप पाहन व संचालन रतिलाल पाहन ने की। मौके पर फलीन्द्र करमाली, मधु पाहन, अशोक पाहन, महेश मुंडा, रामसाय मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, तनीजर मुण्डा, अशोक पाहन, शिवशंकर पाहन, शनि पाहन, छोटू महतो, संजय मुण्डा सहित अन्य उपस्थित थे।
हेसल में सरहुल मिलन में उमड़े लोग
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.