angara(ranchi) अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर ग्रामीण डाककर्मी 12 दिसंबर से अनिश्चित हड़ताल पर चले जायेंगे। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में डाक सेवा बाधित रहेगी। जीडीएस के प्रमंडलीय सचिव रामकुमार दीपक ने बताया कि ग्रामीण डाककर्मियों के हित में केन्द्रीय मुख्यालय के निर्देश पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डाककर्मी हड़ताल पर जा रहे है। मांगे पुरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। प्रमुख मांगों में आठ घंटे की कार्यअवधि सहित अन्य मांग शामिल है। हड़ताल की तैयारी को लेकर सोमवार को डाक सेवक संघ के सदस्यों की बैठक रांची स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता रामकुमार दीपक ने की। बैठक में महेन्द्र प्रजापति, पुष्कर प्रमाणिक, जयराम महतो, कालीचरण महतो, मनोज कुमार सिन्हा, तुलसी प्रमाणिक, बैजनाथ गोप, सुनील कुमार, नारायण, मृत्युंजय, हीरालाल महतो, जयप्रकाश, राजेश भुवनेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित अन्य शामिल थे।
ग्रामीण डाककर्मी 12 दिसंबर से अनिश्चित हड़ताल पर
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.