angara(ranchi) सिकिदिरी निवासी स्व. उमेश मुण्डा की विधवा को जन कल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी प्रतिमाह एक हजार रूपये की सहायता देगी। सोमवार को संस्थान कार्यालय में एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि विधवा मोनिका देवी को प्रदान की गई। ज्ञात हो कि 3 माह पूर्व मात्र 2 एलईडी बल्ब के लिए उमेश मुंडा की हत्या कर दी गई थी। उमेश अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था और उसके 2 छोटे छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता पिता है। पीड़ित परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। परिजन बच्चों के लिए दूध तक खरीदने में असमर्थ है। अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि संस्थान के द्वारा जनकल्याण हेतु अनेक प्रकार से असहाय लोगों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाता रहा है। मोनिका देवी को संस्थान प्रतिमाह एक हजार आर्थिक सहायता देगा। आज से इसकी शुरूआत कर दी गई। सुजीत कुमार ने बताया कि स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी के परियोजना प्रबंधक विनय अंगीरा को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन की उपस्थिति में पत्र लिखकर मानव दिवस में रखने व रोजगार से जोडने का अनुरोध भी किया जा चुका है लेकीन अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इस मौके पर महासचिव सत्यपाल राउत, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार दीपू, विजय सिंह, कुंती देवी, मघू करमाली, संजय सिंह गुड्डू, मनोज मुंडा, दीपक कुमार, श्याम क्षेत्री आदि मौजूद थे।
मृतक उमेश मुंडा की पत्नी को हर माह 1 हजार की आर्थिक सहायता देगी जनकल्याण समर्पण संस्थान
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.