silli(ranchi) सिंगपुर नर्सिंग होम मुरी में विश्व यक्ष्मा दिवस पर गुरुवार को जन जागरूकता के लिए सिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्सिंग होम में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से सिल्ली चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश कुमार उपस्थित थे । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उसे पूरा करने के लिए राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को आंदोलन का आकार देने के लिए हर तरह की सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है। टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। जरूरत है, सिर्फ उचित इलाज की। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी के मरीजों के इलाज की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। इसकी दवा भी मुफ्त दी जाती है।
तीन सप्ताह लगातार हो खांसी तो कराये बलगम की जांच
टीबी के लक्षणों को बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी मरीज को लगातार तीन हफ्तों से खांसी हो रही है,खांसी के साथ खून आ रहा है। छाती में दर्द और सांस फूलने की शिकायत है,लगातार वजन कम हो रहा हो, बुखार आ रहा हो, रात में पसीना आता हो तो यह टीबी का लक्षण है। कार्यशाला में स्वास्थ्यकर्मियों को क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर टीवी मरीजों को उपचार करने के लिए प्रेरित व जागरूक करने की बात कही गई और सभी ने शपथ लिया। कार्यक्रम से पूर्व चिकित्सा प्रभारी मुकेश कुमार आईसीयू समेत विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण करते हुए दवाओं के स्टॉक की जानकारी ली। इसके अलावा एक्स-रे रूम, ब्लड बैंक, एमआरआई, डायलिसिस, ओटी रूम को देखा। अस्पताल की व्यवस्था देखकर काफी प्रभावित हुए एवं अस्पताल संचालक डॉ रमनेश प्रसाद की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। मौके पर डॉ चैतन्य कुमार, डॉ बेला, डॉ केके, डॉ कुणाल, शशांक शेखर भट्ट, आशुतोष चटर्जी ,नीरज कुमार, रंजीत कुमार, शुभम कुमार कृष्णन, विजय कुमार, दीपक कुमार, संजीव कुमार, नेनसी, कमलेश महतो, सुरेंद्र कुमार महतो, मीणा कुमारी, मंजू देवी, मानसी, अलका देवी, आशा, कविता, सुभद्रा देवी, फुलमनी देवी, रामेश्वर, दशरत, लालू, दिनेश, पवन, सरफुल खातून, अनूप, शंकर, अंशू, संदीप समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.