GA4-314340326 सुदेश महतो ने 1.45 करोड़ की लागत से बननेवाली कई योजनाओं की रखी आधारशिला

सुदेश महतो ने 1.45 करोड़ की लागत से बननेवाली कई योजनाओं की रखी आधारशिला

 rahe(ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को राहे प्रखंड के विभिन्न गांवों में 1.45 करोड़ रूपये की लागत से बननेवाली कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किये। प्रखंड के कोटांगदाग गांव में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से 50 लाख से स्वास्थ्य केन्द्र, खाटंगा गांव में जिला अनाबद्ध निधि से 49 लाख से पुलिया निर्माण कार्य, दोकाद गांव में 16 लाख से पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य, तथा 30 लाख लागत से विधायक निधि से नुरू गांव में 300 फिट पीसीसी सड़क, राहे सुभाष चौक परिसर को फेबर ब्लॉक से सुंदरीकरण, पुराना नगर में वाचनालय भवन, गोसाई टुंगरी में पीसीसी, जाराटोला, ओर बड़टांड़ में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गांव की जरूरत को पूरा किया जा रहा है। पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य पर वृहत पैमाने पर काम किये जा रहे है। हमारा प्रयास जेनरेशन ग्रोथ को लेकर है। गांव को राशन ओर पेंशन से ऊपर लाना है। शिक्षा को लेकर स्मार्ट क्लास, निशुल्क कोंचिंग, निशुल्क बस सेवा, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था किया जा रहा है। हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। गांव में एकजुटता बनाये रखने की जरूरत है। योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे है। इन्होंने  गांव के एकता को तोड़ने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील किया। मौके पर पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत, प्रभारी संजय सिर्द्धार्थ, उप प्रमुख उमेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो, लहरू महली, संजीव लोहरा, प्रकाश सिन्हा, जगरनाथ मुखर्जी, राजपति महतो, चरण मुंडा, मुखिया रम्भावती देवी, रामापति मुंडा, धनजंय महतो, मनोरंजन भोक्ता, जलेश्वर महतो, मीरा महतो, वीरेंद्र महतो, रमेश मुंडा, कृष्ण पातर, मनोज चटर्जी, कमलाकांत सिंह, सुशांत सिंह, सुरेंद्र प्रजापति सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने