GA4-314340326 झामुमो में आजसू की सेंधमारी, कई कार्यकर्ता आजसू में हुए शामिल

झामुमो में आजसू की सेंधमारी, कई कार्यकर्ता आजसू में हुए शामिल

 silli(ranchi) सिल्ली विस में आजसू ने झामुमो में गुरूवार को एक बड़ी सेंधमारी की। प्रखंड के दवाड़ु गांव में एक कार्यक्रम के दौरान आजसू पार्टी प्रमुख व स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो के उपस्थिति में दवाड़ु पंचायत के कदमबेड़ा गांव के दर्जनों जेएमएम कार्यकर्ताओं आजसू पार्टी में शामिल हुए। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर कर स्वागत किया। आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के बुद्धदेव दत्ता के अगुवाई में  महावीर सिंह मुंडा, शिशुपाल सिंह मुंडा, समल सिंह मुंडा, फुल सिंह मुंडा, पंचानन सिंह मुंडा, वंशीधर सिंह मुंडा, रामप्रसाद सिंह मुंडा, कैलाश सिंह मुंडा, कुंदन सिंह मुंडा, बानेश्वर सिंह मुंडा, कृष्ण सिंह मुंडा, बुधराम सिंह मुंडा, श्यामसुंदर सिंह मुंडा, महेश्वर सिंह मुंडा, बलराम सिंह मुंडा आदि शामिल हुए। मौके पर विधायक ने कहा कि  युवाओं के आगे आने व क्षेत्र के लोगों के एकजुट होकर राजनीति में सक्रिय होने से ही सामाजिक लड़ाई के साथ साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति दिया जा सकता है। इस मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष विजय चंद्र महतो, भोला दास, हिम सिंह मुंडा समेत आजसू पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने