silli(ranchi) प्रखंड के कलवाडीह स्थित कब्रिस्तान में गुरुवार को मसीही समुदाय के लोगों ने मृत विश्वासियों का स्मरण दिवस मनाते हुए अपने पूर्वजों के कब्र पर मोमबत्तियां जलाई और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान पुरोहितों द्वारा कब्र पर आशीष जल का छिड़काव किया गया। देर शाम गांव के कब्रिस्तान मोमबत्ती की रोशनी से जगमगा उठा। इस आयोजन के लिए एक सप्ताह पुर्व से कब्रस्थानों की सफाई तथा अपने पूर्वजों के कब्र की लिपाई पुताई कर फूलों से सुंदर ढंग से सजाया गया। इस दौरान प्रार्थना का आयोजन किया वहीं पूर्वजो को याद कर लोगों की आंखें नम हो उठी।
फादर विल्यानुस मिंज एवम एंथ्रेस डुगडुग ने बताया कि अन्य धर्मों के तथा ईसाई धर्मों में भी अपने पूर्वजों के आत्माओं को याद किया जाता है। प्रत्येक वर्ष 2 नवंबर को रोमन कैथोलिक धर्मवलंबी अपने पुर्वजों के लिए विशेष मसीही प्रार्थना किया जाता है। इसके पीछे विश्वास है कि ये आत्माएं भी ईसा मसीह की तरह जी उठेंगी। आज के दिन मसीही लोग कब्र के पास आकर अपने पूर्वजों को याद करते हैं और अपने बाल-बच्चों के साथ पूर्वजों के रिश्तों को पुनर्जीवित करते हैं।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.