GA4-314340326 केन्द्र सरकार ईडी का उपयोग अपने विरोधियों के खिलाफ कर रही: रामानंद बेदिया

केन्द्र सरकार ईडी का उपयोग अपने विरोधियों के खिलाफ कर रही: रामानंद बेदिया

angara(ranchi) सुरसू पंचायत के कुतूरलोवा गांव में गुरूवार को ग्रामीणों की बैठक सुखनंदन बेदिया की अध्यक्षता में हुई। संचालन कृष्णा बेदिया ने की। बैठक में गांव में चल रही विकास योजनाओं व कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि झामुमो के सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया थे। गांव पहुंचने पर रामानंद का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। बैठक में रामानंद बेदिया ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास व कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। लोगों से इसका लाभ उठाने का आहवान किया। ग्रामीणों ने बताया कि झारखंड की संस्कृति के अनुसार राज्य सरकार काम कर रही है। बाद में सामूहिक संकल्प लेकर राज्य की हेमंत सरकार का समर्थन करने का आहवान किया गया। रामानंद बेदिया ने कहा कि केंद्र सरकार इडी का उपयोग अपने विरोधियों के खिलाफ लगातार कर रही है। लेकिन हेमंत सोरेन धरतीपुत्र है। जनता इनके साथ है। बैठक में मुख्य रूप से उपमुखिया रामटहल बेदिया, कुलदीप बेदिया, दिनेश बेदिया, प्राण बेदिया, जनार्दन बेदिया, मनोज बेदिया, महादेव, भीम बेदिया, बद्रीराम बेदिया, गोविंद बेदिया, राधिका देवी, महावीर बेदिया, हृदय बेदिया, दुर्गाचरण बेदिया, बहादुर बेदिया, गोपाल बेदिया, गणेश बेदिया, बालेश्वर बेदिया, निर्मल बेदिया, लक्ष्मी नारायण बेदिया, वीरेंद्र बेदिया, हीरामणि देवी, आरती देवी, जोगेंद्र बेदिया, राधेश्याम बेदिया, जगदीश बेदिया, माधो बेदिया, पुरण बेदिया, रंजीत बेदिया, नरेश उरांव, गरमी देवी, बबीता देवी, किनवा बेदिया, कालीचरण बेदिया, फागुराम बेदिया, नागेश्वर बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने