silli(ranchi) सिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बालू से लदे एक हाइवा को जप्त किया है। थानाप्रभारी आकाश दीप ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बालू माफिया पुलिस को चकमा देकर अवैध तरीके से बालू ले जा रहे है। इसके बाद इस हाइवा को सिल्ली टाटा मार्ग पर से बनता के समीप से जब्त किया गया। जब्त हाइवा की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। ज्ञात हो कि सिल्ली पुलिस अवैध बालू की ढुलाई के खिलाफ लगातार छापामारी कर रही है रविवार को भी पुलिस ने एक बालू लदे टर्बो को जब्त किया था।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.