सुदेश महतो ने डीलरों की लगाई फटकार
सुदेश महतो ने बड़ाचांगड़ु के दो एवं बंता हजामत दक्षिणी पंचायत के एक समेत कई डीलरों को कार्ड धारियों के राशन कटौती कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित डीलरों एवं बीएसओ का फटकार लगाई। वहीं उन्होंने बीएसओ को जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक एवं संबंधित पंचायत के मुखिया को लेकर एक कमिटी बनाकर जांच टीम का गठन कर कारवाई करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने डीएसओ को भी राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए जरूरी पहल करने का निर्देश दिया। जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों को चेतावनी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा किसी तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित डीलर पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। हर महीने खाद्यान्न वितरण हर हाल में कराना सुनिश्चित करें एवं खाद्य वितरण से पहले उपभोक्ताओं को सूचना दे, फिर खाद्यान्न वितरण करें । वहीं डीलरों ने नेटवर्क समस्या, अनाज का कम मिलना समेत कई समस्याओं को रखा जिसपर डीएसओ ने कहा कि डीलर राशन तौल कर ही लें। कम राशन के लिए आपूर्ति करता जिम्मेदार होगा उसे हर हाल में कम मिले राशन का भरपाई करना होगा। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष वीना चौधरी ,पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, पीडीएस डीलर अजीत कुमार महतो, अरबिंद कुशवाहा, जगदीश चंद्र महतो, हरिपद महतो, राजू कुम्हार, सतेन्द्र भगत, संतोष साव, पवन कुमार महतो, सावित्री देवी, बिनोद महतो, हलधर महतो सहित सिल्ली विधानसभा के डीलर उपस्थित रहे ।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.