rahe(ranchi) राहे पंचायत भवन में सोमवार को विधिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें न्यायमूर्ति एस. चंद्रशेखर, कार्यकारी अध्यक्ष झालसा के द्वारा परिकल्पित आउटरिच योजना के तहत अगले 100 दिनों के दौरान सबसे पहले देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चे की पहचान की कवायद को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। ऐसे बच्चों को पहचान कर उन्हें बाल संरक्षण योजना से जोड़ा जायेगा, ताकि वे कभी तस्करी, बाल श्रम का शिकार न हो सके। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच एलएडीसी अधिवक्ता सौरभ पांडेय, पीएलवी मुस्कान कुमारी,पीएलवी आरती कुमारी,अनिमा मलिक ,पुष्पा कुमारी ने कार्यक्रम की जानकारी दिये। तथा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सड़क दुर्घटना ,बाल श्रम,घरेलू विवाद,जमीन संबंधी विवाद,में डालसा से मिलने वाली मदद की जानकारी दिये। इस दौरान राहे, पाठकडीह, नवागांव, में डोर-टू-डोर प्रोग्राम की गई और पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया।
डालसा: बच्चों को संरक्षण देने की जरूरत
NovbhaskarHundrufall
0

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.