sonahatu(ranchi) प्रखंड के माही वेंक्वेट हाॅल में सोमवार को सिल्ली विधानसभा स्तरीय आदिवासी जागरुकता कार्यशाला का आयोजन ग्रामप्रधान गोपाल मानकी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन अनिल सिंह मुंडा एवं निशिकांत गोंझू ने संयुक्त रूप से किए।कार्यक्रम की शुरुआत सिंहबोगां प्रार्थना से किया गया।
कार्यशाला के माध्यम से आदिवासी परिवार को जागरुकता हेतू अभियान चलाकर गांव गांव बैठक किया जाएगा। अपने हक अधिकार, अपनी भाषा सांस्कृति व ग्राम सभा को मजबूत करने, जल, जंगल, जमीन को संरक्षित करना, सीएनटी / एसपीटी एक्ट की जानकारी एवं वर्तमान जो वन संरक्षण संसोधन अधिनियम की जानकारी देना है। मौके ओर अगुवा बुद्धिजीवी उदारकांत मुंडा, बोध मुंडा, मेघलाल मुंडा, दीपक मुंडा, कृष्णा मुंडा, द्रौपदी मुंडा, फनीभुषण मुंडा, भोलेश्वर सिंह मुंडा, विकास मुंडा, कलेश्वर मुंडा, जगन्नाथ मुंडा आदि मौजूद थे।
.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.