 |
| परियोजना प्रबंधक से मिलने जाते पूर्व विधायक व सांसद प्रतिनिधि |
angara(ranchi) पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व सांसद प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने सोमवार को जलविद्य़ुत परियोजना सिकिदिरी के परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर विधवा मोनिका देवी को मानव दिवस से जोड़ने की मांग की। मालूम हो कि मोनिका देवी के पति उमेश मुण्डा की पिछले दिनों ढेलुवाखूंटा में मात्र एक एलईडी बल्ब के लिए पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। उमेश अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। इस परिवार के समक्ष फिलहाल स्व. उमेश का बुजुर्ग माता, पिता, पत्नी मोनिका देवी व दो छोटे-छोटे बच्चों के सामने जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है। इससे पूर्व रामकुमार पाहन ने सिकिदिरी के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। सुजीत कुमार ने बताया कि मोनिका देवी को मानव दिवस के रूप् में काम दिये जाने से इस परिवार को काफी मदद मिलेगी। परियोजना प्रबंधक ने जल्द रोजगार देने का भरोसा दिए। इस मौके पर भाजपा सिकिदिरी मंडल महामंत्री सत्यपाल राउत, उपाध्यक्ष संजय करमाली, मंत्री रमन कुमार, विजय सिंह, दुबे मुंडा, राजू मुंडा, पिंकी कुमारी, मोनिका देवी, गणेश तुरी, अशोक मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
क्या था उमेश मुण्डा हत्याकांड पढ़े: सिकिदिरी में बल्ब चोरी के आरोप में
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.